• June 13, 2026 10:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेडिंग टीम ने भूमि खोद बरामद की लाखों की अंग्रेजी शराब…

ByReporter Pranay Raj

Dec 18, 2021

सूरज – 7903735887 

उत्पाद विभाग की रेडिंग टीम ने शनिवार को नूरसराय थाना अंतर्गत डोइया गांव में कार्रवाई कर 260 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को बक्सा में रखकर खेत में गाड़कर छिपाया गया था। खेत खोद शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें खेत में शराब छिपाए जाने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई। साधु शरण महतो के पुत्र ओम प्रकाश महतो के खेत में शराब छिपाई गई थी। शराब की बोतले बक्से में थी। जिसके ऊपर कूड़ा रखा था। भूमि खोदने पर शराब से भरा बक्सा मिला। फरार खेत मालिक की पहचान धंधेबाज के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।