• June 13, 2026 10:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार-कारतूस संग युवक धराया, जानें बदमाश की मंशा…

ByReporter Pranay Raj

Dec 18, 2021

राजा – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने शनिवार को खैराबाद में कार्रवाई एक युवक को पिस्टल व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश नीतीश कुमार है। बदमाश मोहल्ले में अप्रिय घटना को अंजाम देने की मंशा से हथियार-कारतूस लाया था।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घर में हथियार होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। मौके से एक पिस्टल, चार कारतूस के साथ नीतीश को पकड़ा गया। अप्रिय घटना को अंजाम देने की मंशा से युवक हथियार रखे था। आरोपी को न्यायलय के सुपुर्द कर दिया गया।