• June 12, 2026 12:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर हंगामा करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Dec 17, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस शुक्रवार को बेरौटी गांव में छापेमारी कर सड़क पर हंगामा करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार, अनिल मांझी, महतो मांझी और अमीत कुमार शामिल है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया अप्रैल में बेरौटी निवासी ग्रामीण की मौत दुर्घटना में हुई। जिसके बाद आरोपियों ने भीड़ को उकसाकर हंगामा कराया था। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। सड़क पर हंगामा व सरकारी संपत्ति का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।