• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बसों की भिड़ंत में चालक की मौत, जानें हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Dec 17, 2021

बॉबी सिंह  – 7903735887 

 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास शुक्रवार की सुबह दो बसों की भिड़ंत में चालक की मौत हो गई। जबकि, आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए। गंभीर रूप से जख्मी चालक को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक नवादा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना गांव निवासी जमाल खान का 61 वर्षीय पुत्र कियाम खान है।

मृतक के पुत्र नदीम खान ने बताया कि पिता जीवन ज्योति बस चलाकर टाटा से लौट रहे थे। अल विपरीत दिशा से आ रही मां विषहरी रथ बस टक्कर मार दी। घटना में पिता की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि बसों की आपस में टक्कर से दुर्घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतक के पुत्र के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।