• June 7, 2025 5:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – निर्दयी पति: पत्नी व दो मासूम बच्चों का मार डाला, जानें घटना…

Dec 17, 2021

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना अंतर्गत बड़ाय चकियापर गांव में निर्दयी पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चों की जहर दे हत्या कर दी। दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर हत्याकांड को अंजाम दे परिवार फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों में गुड्‌डू पासवान की पत्नी ज्ञानती देवी, एक साल की पुत्री स्नेहा और दो साल का पुत्र साजन कुमार शामिल है।

तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मायके के परिजन गांव पहुंच गए। गया जिला के खिदरसराय थाना क्षेत्र के शेख बिगहा गांव निवसी मृतका के पिता सालीग्राम पासवान ने दामाद समेत आठ को आरोपित कर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

आरोपों में पिता ने बताया है कि 6 साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। उसे दो बच्चे थे। कुछ माह से पति दहेज में दो लाख रुपया मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर जहर से बेटी व नाती-नातिन की हत्या कर दी गई।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को मायके के परिवार के हवाले कर दिया गया। दहेज हत्या का केस दर्ज कर सास कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।