• November 20, 2025 6:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 198 पैक्सों की धान पटेल एग्रो में होगी मिलिंग…

ByReporter Pranay Raj

Dec 16, 2021

राजा – 7903735887

जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकार व केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दहपर स्थित पटेल एग्रो वेयर हाउस मिल का निरीक्षण किया।अध्यक्ष ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को सफल बनाने का जिम्मा पैक्स, केंद्रीय सहकारी बैंक व राज्य खाद्य निगम का है। 2021- 2022 में सरकार उसना चावल का वितरण करेगी। वर्तमान में चयनित जिले के 198 पैक्सों को पटेल एग्रो, पटेल वेयर हाउस में मिलिंग के लिए टैग किया गया है। मिलिंग क्षमता व गोदाम क्षमता के अनुसार कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। बैंक भी आवश्यकतानुसार वितीय सहायता प्राप्त करने को तैयार है। इस अवसर पर पंकज कुमार, विनोद कुमार,सूर्यकांत मंडल,प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार,सुधीर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।