• February 25, 2026 4:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बालू लोड ट्रैक्टर ने ली बालक की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 15, 2021

रोहित – 7903735887 

अवैध बालू लोड ट्रैक्टर लगातार नागरिकों की जान ले रहा है। ताजा घटना रहुई थाना अंतर्गत देकपुरा गांव के पास बुधवार को हुई। जहां ट्रैक्टर से कुचलक दस साल के बच्चे की जान चली गई। मृतक रंजन प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र समीर कुमार है। ग्रामीणाें ने खदेड़कर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।