• September 21, 2026 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की मौत के बाद चालक की पिटाई कर सड़क जाम…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2021

रोहित – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के पास गैस टैंक लॉरी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने खदेड़कर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। भीड़ चालक की पिटाई कर रही थी। सूचना पाकर आई पुलिस ने चालक को अभिरक्षा में लिया। मृतक 32 वर्षीय संजय यादव है।

ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए इसलामपुर-गया मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे, आक्रोशितों को शांत कराया। तब पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में चालक इलाजरत है। वाहन को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।