• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तेज गति की बाइक ट्रैक्टर में घुसी, चालक…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत बेनार-सकसोहरा मार्ग पर तेज गति की बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी। घटना में बाइक सवार की जान बच गई। हालांकि, वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ। दुर्घटना को देख ग्रामीण कह रहे थे कि जाको राखे साइयां, मार सके ने कोय।
पुलिस कर्मियों ने जेसीबी के सहयोग से ट्रैक्टर हटा जख्मी को निकाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जख्मी जखौर निवासी विनोद केवट है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

परिवार ने बताया कि युवक बिंद बाजार से लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। परिजन युवक की जान बचने पर ईश्वर को याद कर रहे थे। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि वाहन मालिक-चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।