• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोलर सेट बिक्री का झांसा दे 1.7 लाख की ठगी…

ByReporter Pranay Raj

Dec 7, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर-शिवपुरी निवासी विवेकानंद पटेल से साइबर फ्रॉडों ने सोलर सेट बिक्री का झांसा दे 1.7 लाख रुपए की ठगी कर ली। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

युवक ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट से सोलर सेट की खरीदारी की। मोबाइल बैंकिंग से भुगतान किया। अगले दिन फिर से उन्होंने एक लाइट खरीदा। कुल 107305 रुपए का भुगतान किया गया। भुगतन किए जाने के माह भर बाद लाईट नहीं आया। जिस मोबाइल नंबर पर उन्होंने भुगतान किया, उसका स्विच ऑफ हो गया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।