• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जबरन जहर पिलाने में यू टर्न, पत्नी का पति पर गंभीर आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2021

राजा – 7903735887 

 

मानपुर थाना क्षेत्र के मजिदपुर गांव में युवक को जबरन जहर पिलाने का मामला एक दिन पूर्व सामने आया था। राजेश कुमार ने जहर जबरन जहर पिलाने का आरोप ससुराली परिवार के तीन रिश्तेदारों पर लगाया था। इस घटना ने शनिवार को यू टर्न ले लिया। युवक की पत्नी जूही कुमारी ने पति पर साजिश के तहत जहर खाकर परिवार को फंसाने का आरोप लगाया। पत्नी ने महिला थाना में केस का आवेदन दे पति समेत परिवार पर दहेज प्रताड़ना व उत्पीड़न का आरोप लगाया।

महिला ने बताया है कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। बेटी के जन्म देने बाद पति व अन्य ससुराली परिवार दो लाख दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित कर निकाल दिया गया।

पति ने साजिश कर मौसा और मौसेरे भाइयों पर मारपीट कर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा दिया। जबकि, उसने खुद फंसाने की मंशा से थोड़ी मात्रा में जहर खाया था। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।