• July 30, 2026 12:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पानी भरे गड्ढ़े से मिली महिला की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2021

सौरभ – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भूतहाखार गांव में शौच गई महिला की पानी भरे पईन में डूबकर मौत हो गई। मृतका स्व. रामजी प्रसाद की 70 वर्षीया पत्नी श्याम सुंदरी देवी है।
परिवार ने बताया कि अल सुबह महिला घर से शौच के लिए निकली। जिसके बाद देर तक नहीं लौटी। परिवार उनकी तलाश कर हा था। उसी दौरान गड्‌ढ़े से उनकी लाश मिली। अंदेशा है कि पैर फिसलने से हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।