• February 25, 2026 11:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीपनगर पुलिस ने कोसुक में किया मकान सील…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2021

राज – 7903735887 

जिले में शराबंदी पर पुलिस की सख्ती जारी है। दीपनगर थाना पुलिस ने कोसुक गांव में छापेमारी कर 5 लीटर चुलाई शराब बरामद किया। रात में अंधेरे का फायदा उठा धंधेबाज सर्जुन चौधरी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उसके मकान को सील कर दिया। मकान सील होने से गांव में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि धंधेबाज घर में शराब निर्माण कर उसकी बिक्री करता था। गुप्त सूचना पर छापेमारी हुई। उसके मकान को सील कर दिया गया। सर्जुन के अलावा आकाश, विकास को आरोपित किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।