• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिले का दो लाल नेपाल में हुए सम्मानित, जानें इनके काम …. 

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा जिले के मानपुर थाना के तेतरावां निवासी गौरैया व पर्यावरण संरक्षक एवं पटकथा लेखक राजीव रंजन पांडेय को नेपाल के लुम्बिनी शहर में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। नेपाल सरकार के लुम्बिनी प्रदेश के आर्थिक मामले एवं सहकारिता मंत्री सुषमा यादव ने उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न दिया। भारत, नेपाल समेत कई अन्य देशों के लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजत किया गया। यह सम्मान उन्हें गत छह वर्षों से गोरैया संरक्षण अभियान में जुड़े रहने के कारण दी गयी है।

इसी तरह जिले के चोरसुआ निवासी रोहित कुमार को सामाजिक व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। रोहित 2010 में नेहरू युवा केंद्र नालन्दा से जुड़कर युवा/महिला क्लब निर्माण, नशामुक्ति, स्वच्छता, बालश्रम, बाल बिबाह, पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता, 2019 में गांधीवादी विचारक डॉ एस0 एन0 सुब्बाराव से जुड़कर राष्ट्रीय एकता, सर्व धर्म सद्भावना, भाषाई जागरूकता पर कार्य कर चुके हैं। कोरोना काल मे इन्होंने गाँव के बुद्धिजीवियों के सहयोग से लाचार व असहाय लोगों के बीच मास्क व खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कर ऑक्सीजन की कमी व स्वच्छ पर्यावरण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने को प्रेरित किया। बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान में पूरे देश के पर्यावरणविदों से जुड़कर इन्होंने पूरे देश में एक अभियान चलाया जिसके फलस्वरूप सरकार बैकफुट पर आ गयी और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने कटाई पर रोक लगा दिया।