• February 25, 2026 10:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से नगदी-जेवर की चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 28, 2021

राज – 7903735887 

पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने घर से नगदी-जेवर की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित किसान जयचंद महतो ने केस का आवेदन ओपी में दिया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
पीड़ित ने बताया कि देर रात आहट होने पर नींद खुली तो उनकी नजर एक अनजान बदमाश पर गई जो कमरे से निकल रहा था। इसके बाद वह चोर-चोर का शोर मचाने लगे। तब बदमाश तेज गति से छत पर जाकर पड़ोसी ईश्वर महतो के घर की छत पर छलांग लगा, फरार हो गया। बदमाश 35 हजार नगदी, सोने की चेन, पायल समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख से अधिक है। बुजुर्ग नातिन की शादी के लिए जेवर बनाए थे। ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।