• February 25, 2026 10:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दवा कंपनी मैनकांइंड की सराहनीय पहल, शहीद वॉरियर को दी सहायता…

ByReporter Pranay Raj

Nov 27, 2021

राज – 7903735887 

देश की फेम दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के द्वारा कोरोना काल में शहीद हुए वॉरियरर्स को सहायता उपलब्ध कर सराहनीय कार्य कर रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने शनिवार को न्यू रीता मेडिकल हॉल के संचालक स्व. राजेश कुमार की पत्नी सविता देवी को तीन लाख का चेक उपलब्ध कराया। महिला के पति की कोरोना से मौत हो गई थी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उनकी पत्नी को चेक प्रदान किया। इस मौके पर चिकित्सक ने कहा कि 2 मई को दवा दुकानदार की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी दुकान बंद हो गई। कंपनी का सहयोग सराहनीय है। दूसरी कंपनियों इससे प्रेरणा मिलेगी।

इस मौके पर कंपनी के सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, लक्ष्मीकांत, नितीन कुमार, सुलभ कुमार, श्याम सुंदर समेत अन्य लोग मौजूद थे।