• February 25, 2026 11:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सास से विवाद पर बहू का जानलेवा कदम….

ByReporter Pranay Raj

Nov 26, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887

नूरसराय थाना क्षेत्र के कैडी-मेयार गांव में सास से विवाद के बाद बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका पिंटू राम की 30 वर्षीया पत्नी जूली कुमारी दो बच्चों की मां है। मां की मौत के बाद बच्चों की चीत्कार गूंजने लगी। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

नगरनौसा निवासी मृतका के पिता ने बताया 10 साल पहले बेटी की शादी हुई। पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। सास से विवाद होने पर बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।