• June 7, 2025 4:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जज हमला : पुलिस की पिटायी करने वालों पर एसोसिएशन ने की केस की मांग

Nov 24, 2021

राज – 7903735887 

मधुबनी के झंझारपुर कोर्ट के जज पर पिस्टल तानने के प्रकरण में बिहार पुलिस एसोसिएशन की नालंदा इकाई ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बुधवार को एसोसिएशन अध्यक्ष सह दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बयान जारी कर बताया कि घटना निंदनीय है।

कानून सभी के लिए समान है। दोषी रहने पर सजा व निर्दोष रहने पर पुलिस कर्मियों को इंसाफ मिले। साथ ही पुलिस कर्मियों की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज होना चाहिए। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। उच्च स्तरीय जांच से ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।