• November 20, 2025 6:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हरनौत में पंचायत चुनाव के कुछ घंटे पहले युवक को मारी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के दैली गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना पंचायत चुनाव से करीब दस घंटा पहले हुई। आनन-फानन में परिजन जख्मी ब्रजकिशोर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। प्राथमिक उपचार के जख्मी को सदर अस्पताल के बाद पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि युवक के चेहरे को जख्मी कर पिलेट निकल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर छापेमारी में जुट गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि युवक का पड़ोसी सोनू से दरवाजा खोलने का विवाद चल रहा था। इस कारण आए दिन विवाद होता था। रात में बदमाश ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। घटना की सूचना सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी और थानाध्यक्ष दलबल के साथ गांव पहुंचकर जांच में जुट गए।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई। जख्मी का पड़ोसी से दरवाजा खोलने का विवाद चला आ रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।