• June 13, 2026 10:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू नेता हत्याकांड में पूर्व मुखिया पुत्र समेत चार धराया…

ByReporter Pranay Raj

Nov 23, 2021

राज – 7903735887 

सिलाव थाना पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर जदयू नेता हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजगीर प्रखंड के पथरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार उर्फ गुड्‌डू का पुत्र अमरजीत कुमार, उसका साला उमा शंकर, चुनचुन कुमार और अंशु कुमार शामिल है।
बदमाशों ने सिलाव के केसरी बिगहा के समीप शुक्रवार को छबिलापुर थाना क्षेत्र के चंदौरा पंचायत के जदयू अध्यक्ष की गोली मार हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।