• April 19, 2026 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो मकान सील…

ByReporter Pranay Raj

Nov 23, 2021

राजा – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने तकियाकला गांव में छापेमारी कर एक घर से 40 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए मकान को सील कर दिया। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज सरस्वती देवी व उसका पति सिया शरण पासवान फरार हो गया। मौके से गैस सिलेंडर, चूल्हा व शराब निर्माण का अन्य सामान बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। धंधेबाज का मकान सील कर दिया गया है। दो माह में उनके थाना क्षेत्र में 10 मकानों को सील किया गया है।

इसी तरह चंडी थाना पुलिस ने हसनी गांव में छापेमारी कर छह लीटर चुलाई शराब बरामद किया। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज फंटूश पासवान हो गया हो गया। मकान सील होने से इलाके के अन्य धंधेबाजों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर है। धंधेबाज का मकान सील कर दिया गया है।