• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में घर से 8 लाख की चोरी, जानें घटना

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2021

राजा – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ले से बदमाशों ने किबाड़ तोड़ घर से आठ लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना कुमार चौधरी के घर हुई। गृहस्वामी परिवार समेत गांव गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घर से 3.75 लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत आठ लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने अज्ञात पड़ोसी बदमाशों पर संदेह करते हुए केस दर्ज कराया है।

आरोपों में पीड़ित ने बताया है कि वह परिवार समेत 15 नवंबर को नूरसराय के बाराखुर्द गांव चले गए थे। जहां से 19 को लौटे। घर के पीछे का किबाड़ टूटा था। बदमाशों ने बक्सा तोड़ 3.75 लाख नगदी, 105 ग्राम सोने, चांदी के जेवर और मोबाइल की चोरी कर ली।

चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत आठ लाख से अधिक बताई गई। पड़ोस के अज्ञात बदमाशों पर संदेह जताया गया है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।