• November 25, 2026 12:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जहानाबाद के युवक की नालंदा में गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2021

सूरज – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक जहानाबाद जिला के घोषी थाना क्षेत्र के चुनुकपुर मंडई गांव निवासी सोहावन यादव का 19 वर्षीय पुत्र सुद्धि कुमार है। मौत की खबर के बाद मृतक के परिजन एकंगरसराय अस्पताल पहुंच गए। जहां उनकी चीख पुकार गूंज रही थी।
परिवार ने बताया कि बाइक पर सवार हो युवक तेल्हाड़ा बाजार जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर, उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टामर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।