• June 14, 2026 12:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डेकोरेशन कर्मी की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2021

सौरभ – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत बाजार निवासी डेकोरेशन कर्मी की मौत करंट से हो गई। मृतक रामबालक पासवान का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ काजू है। परिजन रहुई बाजार व पुलिस मानपुर थाना इलाके की घटना बता रही है।

परिजन ने बताया कि युवक टेंट दुकान में काम करता था। शादी समारोह के लिए युवक बाजार में डेकोरेशन का काम कर रहा था। उसी दौरान करंट से झुलस गया। जख्मी की मौत विम्स में इलाज के दौरान हुई। परिजन शव को ले सदर अस्पताल लाएं। जहां बिहार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रहुई थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना मानपुर थाना इलाके में हुई है।