• November 20, 2025 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रग्बी चैम्पियन को सांसद ने किया सम्मानित ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2021

राज – 7903735887 

रग्बी में नालंदा की लड़कियां चैम्पियन बनकर लौटी हैं। छठे बिहार राज्य अंडर-18 चैम्पियनशीप में लड़कियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर कमाल का प्रदर्शन किया है। जिले की पांच खिलाड़ियों का चयन स्टेट टीम में किया गया है। अब ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगी। खिलाड़ियों के लौटने के बाद उनका अभिनंदन करने वालों का तांता लगा रहा।

नालंदा मोड़ के पास सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने मेडल और शिल्ड देकर इन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों ने एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मौके पर शशिकांत टोनी, नालंदा रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह, सचिव सुजीत कुमार शाही सरकार से इस खेल का गोद लेने की मांग की ताकि खिलाड़ी उंचाई तक पहुंच सकें। अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी श्वेता शाही ने भी उनका हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर महेश कुमार,संजय कुमार, नीतीश कुमार, मंटू यादव, संतोष कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।