• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 12 घंटे में सड़क लूट का खुलासा, रकम के साथ दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2021

राज – 7903735887 

सारे थाना पुलिस ने सड़क लूट का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से लूटी गई 50 हजार नगदी, बाइक, मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों में सारे के दयालचक गांव निवासी स्व. सिद्धेश्वर प्रसाद का पुत्र चंद्रदीप कुमार और शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के सामाचक गांव निवासी भुनेश्वर विश्वकर्मा का पुत्र पुरन कुमार शामिल है। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। टीम में थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी, दारोगा नरेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार, कंचन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बुधवार को राजगीर के हसनपुर गांव निवासी व्यवसायी गोल्डी कुमार बरबीघा बाजार से आटा-सूजी की सप्लाई कर पिकअप से लौट रहे थे। उसी दौरान खेतलपुरा गांव के चिमनी भट्‌ठा के समीप दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उनसे लूटपाट की। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने लुटेरों के फरार होने की दिशा में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।