• February 25, 2026 5:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान कॉलेज में छात्रों का हंगामा, जानें कारण….

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2021

राज – 7903735887 

इंटर के सेंटअप की परीक्षा में छात्र छात्राओं से अवैध राशि लिए जाने पर किसान कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

छात्रों का आरोप है कि नामांकन के समय ही छात्रों से सभी ले ली गई। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी छात्रों से 3-3 सौ रुपए की मांग की जा रही है। जबकि विश्वविद्यालय द्वारा राशि लिए जाने का किसी प्रकार का नोटिस जारी नहीं किया गया है। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों की राशि लौटाने का आश्वासन दिया। तब हंगामा रुका।

प्राचार्य डॉ. मणिकांत सिन्हा ने बताया कि सेंटअप की परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा किसी प्रकार की राशि कॉलेज को नहीं दी जाती है। इसलिए छात्रों से 3 सौ रुपए ली गई है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते राशि वापस कर दी जाएगी।