• June 20, 2025 5:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार युवक की हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2021

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के सीता बिगहा गांव में बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पटना जिला के मसौढ़ी निवासी 50 वर्षीय मुंशी यादव करीब 12 साल से सीता बिगहा स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। एहतियातन पुलिस गांव में कैंप कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीणाें ने बताया कि मुंशी यादव पर भाई के हत्या का केस था। करीब दस सालों से वह ससुराल में रहकर चापाकल मिस्त्री का काम करता था। शाम में वह खेत से धान का बोझा लेकर आ रहा था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।