• February 25, 2026 8:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार लूट में पांच अंतरजिला गिरोह का शातिर धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 21, 2021

राज – 7903735887 

पुलिस ने हिलसा थाना इलाके में फ्लिप कार्ट के डिलिवरी ब्वॉय को गोली मार, लाखों की संपत्ति लूटने वाले अंतरजिला गिरोह के पांच लुटेरों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में हुई। 11 अक्टूबर को बदमाशों ने कूरियर ब्वॉय को गोली मार घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों के पास से एक कट्‌टा, 6 मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक व लूटा गया सामान बरामद हुआ।

गिरफ्तार बदमाशों में पटना सिटी के धवलपुरा पहाड़ीपर निवासी विनय प्रसाद का पुत्र पंकज कुमार उर्फ सन्नी, पटना सिटी निवासी तेज नारायण का पुत्र विकास कुमार, चिकसौरा के महदीपुर निवसी रामाश्रय पासवान का पुत्र सन्नी कुमार, पटना सिटी के बेगमपुर थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी अजय कुमार का पुत्र अरविंद राज, पटना सिटी के धवलपुरा बांध निवासी रमेश शाह का पुत्र मुन्ना कुमार शामिल है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण, दारोगा सुनील कुमार राजवंशी, बबन चौधरी, डीआईयू दारोगा चंदन कुमार, सिपाही मुकेश कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद उसके खुलासा के लिए एसपी हरि प्रसाथ एस ने उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीक का इस्तेमाल कर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया। सभी बदमाश अंतरजिला गिरोह के शातिर हैं। इन पर पटना जिला के कई थाना में केस दर्ज है।