• February 25, 2026 9:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिकअप पर लोड कचरा हटाने पर मिला लाखों का प्रतिबंधित सामान, गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 21, 2021

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की रात छापेमारी कर अंग्रेजी शराब लोड पिकअप जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक झारखंड के बोकारो निवासी सूरज नायक है। कचरा और कुरकुरे पैकेट के ढेर के बीच शराब छिपाई गई थी। वाहन से विभिन्न ब्रांडों की कुल 80 कार्टन शराब जब्त हुई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर रात में कार्रवाई की गई। वाहन पर कचरा व कुरकुरे पैकेट के ढेर में शराब कार्टन छिपाई गई थी। 80 कार्टन में कुल 713 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त हुई। चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस धंधेबाजों की तलाश में जुटी है।