• April 19, 2026 11:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध तरीके से रेल टिकट बुक करते पिता-पुत्र गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2021

राज – 7903735887 

रेलवे सुरक्षा बल बख्तियार की टीम ने लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर स्थित अमन साइबर कैफे में छापेमारी की। संचालक व उसके पुत्र को अवैध तरीके से बुक किए टिकट के साथ टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया संचालक कमरूद्दीनगंज निवासी उदय कुमार और उसका पुत्र है।

निरीक्षक सह पोस्ट कमांडेंट ज्योत्सना ने बताया कि कैफे सेंटर में अवैध तरीके से रेल टिकट बुकिंग की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद टीम ने यहां कार्रवाई की। मौके से बुकिंग किए टिकट के साथ संचालक और उसके नाबालिग पुत्र को पकड़ा गया। दोनों को टीम अपने साथ ले गई। छापेमारी टीम में उप निरीक्षक फुदन सिंह, मुन्ना कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।