• February 25, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनाव ड्यूटी जा रहे दो होमगार्ड समेत तीन जख्मी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2021

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के परियौना गांव के पास मंगलवार को चुनाव ड्यूटी जा रहे दो होमगार्ड समेत तीन बाइक सवार स्कॉर्पियो की टक्कर से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक, वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से जवान विजेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद व उनके रिश्तेदार संजय प्रसद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को विम्स रेफर कर दिया गया।

जख्मी जवानों ने बताया कि पुलिस लाइन से कमान लेकर वे लोग रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार हो पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने इसलामपुर जा रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे तीनों बाइक सवार सड़क किनारे गड्‌ढ़े में गिरकर जख्मी हो गए। दोनों जवान नूरसराय सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में तैनात हैं।
ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि जवान चुनाव में ड्यूटी करने जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।