• February 25, 2026 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी का नग्न वीडियो वायरल का आरोपी कोर्ट की छत से लगाई छलांग…

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक कैदी छत से छलांग लगा खुशकुशी का प्रयास किया। छत से कूद कैदी जख्मी हो गया। पुलिस कर्मी जख्मी आशा नगर निवासी बली तांती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। सूचना पाकर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद अस्पताल पहुंच गए।

सोहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 अक्टूबर को युवक ने नग्न हालत में किशोरी के फांसी लगाने के प्रयास का वीडियो वायरल किया था। उक्त मामले में युवक को पकड़ा गया था। सोहसराय के एक होटल के कमरे में किशोरी को बुलाकर बदमाश उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने शादी से इंकार किया तो उसका नग्न वीडियो वायरल कर दिया गया। जिससे आहत हो किशोरी फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी। बदमाश ने दो वीडियो वायरल किया था।