• February 25, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाबा मणिराम अखाड़ा तालाब से मिली युवक की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2021

सूरज – 7903735887 

शहर के बाबा मणिराम अखाड़ा तालाब से सोमवार को युवक की लाश मिली। प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक शनिवार को डूब गया था। मृतक चौखंडीपर निवासी राकेश मालाकार का 30 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है। दो दिनों से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह में उसकी लाश तालाब में ऊपलाई मिली। बिहार थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिवार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के साथ युवक प्रतिमा विर्सजन करने बाबा मणिराम तालाब आया था। जहां मूर्ति विसर्जन के क्रम में वह डूब गया। घटना के बाद से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। युवक का पता नहीं चला। सुबह में उसकी लाश ऊपलाई मिली।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के क्रम में युवक की डूबकर मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।