• February 26, 2026 12:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्ची से गलत करते पकड़े गए किशोर की पिटाई…

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को बच्ची से गलत हरकत करने पर परिवार ने किशोर को बंधक बना उसकी पिटाई की। समाज के ताने के डर से परिवार ने किशोर को पुलिस के हवाले नहीं किया। जबकि, किशोर के परिवार ने मारपीट का केस करा दिया। पुलिस बच्ची के पिता समेत दो थाने लाई। तब किशोर के करतूत का खुलासा हुआ।

बच्ची के पिता ने बताया कि किशोर काफी दिनों से उनकी नाबालिग पुत्री को परेशान कर रहा था। रविवार को उनकी बेटी अकेली थी। उसी दौरान बदमाश किशोर घर में घुसकर बेटी से गलत हरकत करने लगा। उन्होंने किशोर को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी मामूली पिटाई की। लोकलाज के डर से उन्होंने घटना की शिकायत थाने में नहीं की। इसी तरह दूसरे पक्ष ने बच्ची के पिता पर घर से बुलाकर किशोर की पिटाई करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।