• February 26, 2026 12:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी आवास के बाहर महिला हुई बेहोश ,जानें कारण  …

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2021

राज – 7903735887 

एसपी आवास के बाहर गिरफ्तारी की गुहार लगाने आई महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के बेहोश होने पर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पदाधिकारी रामचंद्रपुर निवासी संजना कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पटना रेफर कर दिया।

महिला के पास मिले कागजात से ज्ञात हुआ कि उसने 19 जनवरी को महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का केस कराया था। जिसमें तेलमर के वनगच्छा निवासी पति विश्वकर्मा कुमार समेत परिवार के दस सदस्यों को आरोपित किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि महिला आरोपियों के गिरफ्तारी की गुहार लगाने आई थी। आवास पहुंचने के पहले उसने जहर खा लिया था।
महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि वह महिला का इलाज पटना में करा रही हैं। उसने जहर नहीं खाया, तबियत बिगड़ने से बेहोश हुई। जिस धारा में केस दर्ज है, उसमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।