• June 14, 2026 11:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लापरवाही: कैदी एंड्राइड मोबाइल का करता है इस्तेमाल…

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2021

राज – 7903735887 

जिले में कैदी एंड्राइड से बात करते हैं। सुनने में कानून के विपरीत लगे। लेकिन सच है। कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण कैदी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह का नजारा रविवार को सदर अस्पताल में दिखा। नगरनौसा थाना से तीन पुलिसर्मी कैदी आशुतोष कुमार को जांच कराने लाए थे। जहां कैदी बेड पर लेटकर आराम से एंड्राइड का इस्तेमाल कर रहा था। समीप के बेड पर पुलिस कर्मी भी आराम फरमा रहे थे। कैदी के पास एक नहीं, दो मोबाइल था। कवरेज करने पर पुलिसकर्मी मीडियो कर्मियों को आंखें दिखाने लगे।
आश्चर्य तो यह है कि हाल के दिनों में सदर अस्पताल से कई कैदी फरार हो चुके हैं। इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही हो रही है।