• July 29, 2026 10:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मेला घूमना पड़ा महंगा, दो घरों में लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 16, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ला में बदमाशों ने ताला तोड़ घर से नगदी-जेवर की चोरी कर ली। गृहस्वामी परिवार समेत रात में दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकला था। उसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि रात में वह परिवार समेत मेला घूमने गए थे। उसी दौरान चोरों ने घटना को अंजमा दिया। 10 हजार नगदी और एक लाख के जेवर पर बदमाशों ने हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

इसी तरह सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नगदी की चोरी कर ली। गृहस्वामी परिवार समेत मेला देखने गए थे। लौटकर आने पर घटना का पता चला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित अरविंद पासवान ने बताया कि 40 हजार नगदी और दो लाख के सोने-चांदी की जेवर की चोरी हुई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस चोरी की जांच में जुट गई है।