• April 20, 2026 3:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 11 कारतूस के साथ गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 12, 2021

सूरज – 7903735887

दीपनगर थाना पुलिस ने वाजितपुर गांव में कार्रवाई कर गोली मारने के आरोपित को 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। भूमि विवाद में सोमवार को फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान बाजार से लौट रहे अधेड़ उमेश यादव गोली लगने से जख्मी हो गए। गिरफ्तार आरोपित दयानंद यादव है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि दयानंद का भाइयों से भूमि विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में दोनों पक्ष के बदमाश गोलीबारी कर रहे थे। उसी दौरान एक ग्रामीण को गोली लग गई। जख्मी का बदमाशों से विवाद नहीं था। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।