• February 26, 2026 3:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- लुटेरों ने कुरियर ब्वॉय को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Oct 11, 2021

आशीष – 7903735887 

 

हिलसा थाना क्षेत्र के चिकसौरा रोड में बाइक सवार दो लुटेरों ने लूटपाट के दौरान कुरियर ब्वॉय को गोली मार दिया। जख्मी बलवापर निवसी लालकेश्वर मांझी के पुत्र चंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। लुटेरे कुरियर का थैला लूटकर फरार हो गया।

सूचना के बाद डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। बदमाशों की हरकत इलाके के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। जिसके आधार पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही संलिप्त लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।