• February 26, 2026 3:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोहरे हत्याकांड के आरोपी की गिराई लाश…

ByReporter Pranay Raj

Oct 11, 2021

सूरज – 7903735887 

करायपुरसराय थाना क्षेत्र के सांध बिगहा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक कामेश्वर गोप का 50 वर्षीय पुत्र भोली गोप दोहरे हत्याकांड का आरोपी था। घटना को दोहरे हत्याकांड का बदला बताया जा रहा है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

परिजन ने बताया कि अधेड़ गांव लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक दोहरे हत्याकांड का आरापित था। जुलाई 2020 में योगी गोप और राहुल कुमार की हत्या हुई थी। जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।