• February 25, 2026 10:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध संबंध के विरोध पर लाठी से पीट मासूम की हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 8, 2021

राज – 7903735887 

 

हरनौत के गोखुलपुर ओपी अंतर्गत सती स्थान गांव में बदमाश ने लाठी से पीटकर दो साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। मृतका गुदड़ी यादव की बेटी सुहानी कुमारी है। घटना का कारण अवैध संबंध का विरोध बताया जा रहा है। घटना में बच्ची के पिता भी जख्मी हुए।

मृतका के पिता ने बताया कि उनका पत्नी से झगड़ा होता है तो पड़ोसी रंजीत यादव विरोध करता है। सुबह में वह बच्ची को गोद में शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बदमाश ने लाठी से पीट उनकी बेटी की हत्या कर दी।
ओपी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पिता ने रंजीत उसके पिता नरेश यादव और रावो यादव पर केस कराया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में अनैतिक संबंध के विरोध पर घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।