• September 22, 2026 5:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नशे की हालत में डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Oct 8, 2021

राजा – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने बैगनाबाद मोहल्ले में कार्रवाई कर नशे की हालत में पशु चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डॉक्टर विपीन कुमार हैं। इसी तरह नईसराय से नशेड़ी दिनेश कुमार को पकड़ा गया। चिकित्सक शराब पीकर घर में हंगामा कर रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चिकत्सक नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह नईसराय से एक नशेड़ी धराया।