• April 20, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके का एक मकान सील, तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने चौखंडीपर मोहल्ला में कार्रवाई कर 20 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए दंपती व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दंपती के मकान को भी सील कर दिया गया।

गिरफ्तार धंधेबाजों में कृष्णा प्रसाद उसकी पत्नी सावित्री देवी और पुत्र रितेश कुमार शामिल है। इन दिनों पुलिस शराब बरामदगी के बाद लगातार धंधेबाजों का मकान सील कर रही है। जिससे शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दंपती व उसका पुत्र घर से शराब बिक्री करता था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर तीनों को पकड़ा गया। उसके मकान को सील कर दिया गया है।