• July 29, 2026 10:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क जाम कर हंगामा पड़ा महंगा, 28 पर केस…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

सूरज  – 7903735887 

सड़क जामकर हंगामा करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। दीपनगर थाना पुलिस ने एनएच 20 जाम कर हंगामा के आरोप में 3 नामजद व 25 अज्ञात को आरोपित किया है। एक आरोपी कासिमचक निवासी विनोद पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुधवार को सड़क दुर्घटना में कतरीसराय के देवासपुरा गांव निवासी भट्‌ठा मजदूर संदीप मांझी की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग करते हुए एनएच पर हंगामा किया था। मजदूर दो अन्य रिश्तेदारों के साथ बाइक पर सवार हो बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन से हादसा हुआ।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।