• February 25, 2026 10:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डांडिया नाईट का आयोजन , जानें इंट्री ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

सूरज – 7903735887 

नवरात्र के मौके पर पूरे जिले में उत्सव का माहौल है। रोटरी तथागत भी इस उत्सव में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए 10 अक्टूबर को राजगीर के इंडो होक्के होटल में डांडिया नाईट का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी तथागत के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रोटरी तथागत के सदस्यों के अलावे जिले के अन्य क्लब के साथ-साथ दूसरे जिले शेखपुरा,नवादा,गया,पटना के सदस्य शामिल होंगे।

डांडिया नाईट के प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि  हमलोग डांडिया को वर्षों से पूरे धूम धाम से मनाते आए हैं। जिले के लोग इसमें पूरे उत्साह से परिवार-बच्चों के साथ भाग लेते रहे हैं जिससे हमारी संस्कृति की पहचान दिखती है। डांडिया पर लोगों को झुमाने के लिए बाहर से पेशेवर कलाकार बुलाए गए हैं जिनकी आकर्षक प्रस्तुति निश्चित रूप से सभी को पसंद आएगा।

वरिष्ठ सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि रोटरी तथागत द्वारा आयोजित डांडिया पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहा है और हम जिले के इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं जिसके लिए लगभग सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। रोटेरीयन डॉ सुनील कुमार ने कहा कि नवरात्र में हम सभी उत्सवी माहौल में रहते हैं और इस उत्सव में डांडिया के सहारे हमारा क्लब भारतीय संस्कृति की पहचान भी कराता रहा है। इस आयोजन में जिले के कई लोगों ने भी काफ़ी सहयोग किया है तभी यह हमलोगों के लिए सम्भव हो पाया है।सचिव जोसेफ टी टी ने कहा कि डांडिया 10 अक्टूबर को राजगीर में शाम सात बजे से शुरू होगा जिसमें सभी अतिथि वहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लज़ीज़ व्यंजन का लुत्फ़ भी उठा सकेंगे। अगर कोई परिवार इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो वे रोटरी क्लब तथागत के सदस्य के मोबाइल नंबर  9835010445 और 9334810722 पर संपर्क कर सकते हैं |