• July 29, 2026 9:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मंसूर नगर का एक मकान सील, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना पुलिस ने मंगलवार की रात बड़ी पहाड़ी के मंसूर नगर में छापेमारी कर 11 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज आकाश कुमार है। पुलिस ने धंधेबाज के घर को सील कर दिया। जिससे इलाके के धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में बड़े पैमाने पर शराब निर्माण और उसकी बिक्री होती है। इस कारण शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस बड़े धंधेबाजों तक नहीं पहुंच पाती है।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताय कि धंधेबाज घर से शराब बिक्री करता था। गुप्त सूचना के बाद पकड़ा गया। धंधेबाज काे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।