• April 22, 2026 2:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला के बैग से 50 हजार की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2021

राजा – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से बदमाशों ने महिला का बैग काट 50 हजार रुपया गायब कर दिया। पीड़िता रामप्रवेश प्रसाद की पत्नी मालती देवी ने केस का आवेदन थाने में दिया है।

महिला ने बताया है कि वह इंडियन बैंक में रुपया जमा करने गई थीं। लिंक नहीं रहने के कारण परिसर में बैठी थी। एक बुजुर्ग उनसे निकासी का फार्म भराए। इसके बाद वह बैक से निकल पर घर लौटने के लिए बस चढ़ने आई। उसी दौरान बदमाशों ने उनका बैग काट रुपया गायब कर दिया। थानध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।