• February 25, 2026 7:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: लौंडा नाच कराने पर कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2021

राज – 7903735887 

सिलाव प्रखंड की माहुरी पंचायत में प्रत्याशी ने प्रचार के लिए लौंडा का नाच करा दिया। प्रचार वाहन के आगे लौंडा डांस हो रहा था। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में प्रचार गाड़ी के आगे लौंडा के साथ प्रत्याशी के कुछ समर्थक भी ठुमके लगा रहे हैं। वायरल वीडियो वार्ड संख्या 9, पत्थला टिलहा गांव का बताया जा रहा है। प्रचार वाहन में मुखिया प्रत्याशी मानो देवी का बैनर-पोस्टर लगा है। सीओ शम्भू मंडल व थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि माहुरी पंचायत के मुखिया व वर्तमान मुखिया प्रत्याशी किरण देवी। इसी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मानो देवी पर केस दर्ज किया गया है।