• February 25, 2026 1:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हादसा: मालवाहक की टक्कर से बस सवार डेढ़ दर्जन लोग…

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2021

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव के पास मालवाहक पिकअप की टक्कर से मिनी बस पर सवार डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। बस सवार जहानाबाद जिला निवासी पटना के फतुहा घाट से शव का दाह संस्कार कर लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही राज्य खाद्य निगम के मालवाहक पिकअप से हादसा हुआ। घटना के बाद जख्मी हालत में मालवाह छोड़ चालक फरार हो गया।

घटना के बाद जख्मी बस में फंसे थे। लोगों की चीख-पुकार गूंज रही थी। ग्रामीण बिना समय गंवाए बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर आई पुलिस एंबुलेंस से जख्मी को अस्पताल लाई। दुर्घटना के बाद सड़क पर स्वत: जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया। तब यातायात सुचारू हुआ।